बालिका सम्मान समारोह में कांग्रेसियों ने घेरा मंच, इमरती देवी बोलीं- सिंधिया जी की हार के बाद शिवपुरी अनाथ नहीं हुआ है

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को बालिका सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन मानस भवन में किया गया। इस मौके पर आयोजित सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। महिला एवं बाल विकास विभाग की मंत्री इमरती देवी की मौजूदगी में हुए इस सरकारी कार्यक्रम में ऐसे लोग भी मंच पर बैठे जो प्रोटोकॉल में नहीं आते हैं। इस सरकारी कार्यक्रम में बालिका संरक्षण को लेकर काम करने वाली महिलाओं व बच्चियों का सम्मान होना था लेकिन मंच पर महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी के साथ ऐसे कई कांग्रेसी मंच पर पहुंच गए जो प्रोटोकॉल में नहीं आते हैं। मंच पर स्थिति यह थी कि बिना बुलाए मेहमान की तर्ज पर कई कांग्रेस नेता मंच पर मंत्री के पास बैठे थे और जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी खड़े रहे।

हार के बाद भी पूरा ध्यान दे रहे हैं ङ्क्षसधिया जी- 
 बालिका सम्मान समारोह के बाद पत्रकारों ने जब केबिनेट मंत्री इमरती देवी से पूछा कि सांसद पद के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया की हार के बाद क्या शिवपुरी अनाथ हो गया है। इस प्रश्र का जवाब देते हुए मंत्री इमरती देवी ने कहा कि चुनाव के बाद महाराज सिंधिया पूरा ध्यान शिवपुरी, गुना व अशोकनगर पर दे रहे हैं उनके मंत्री इस क्षेत्र मेंं दौरे कर रहे हैं और स्वयं महाराज भी इस क्षेत्र में दौरे पर आते हैं।
भ्रष्टाचार को मिटाना है- 

महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने पूर्व की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए पत्रकारों से कहा कि पूर्व की सरकार के कारण कई योजनाएं सिर्फ कागजों पर चलीं लेकिन अब हमारी सरकार आने के बाद इस भ्रष्टाचार को खत्म किया जा रहा है।  उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधा और कहा कि वह तो कई सालों से नौटंकी करते हुए आ रहे हैं। उनकी सरकार ने कुछ नहीं किया।

महिला और बालिकाओं का किया सम्मान-


इस मौके पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मानस भवन में बालिका संरक्षण के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाली महिलाओं व बालिकाओं का मंत्री ने सम्मान किया। इस मौके पर मंत्री ने बालिकाओं से कहा कि वह अच्छा काम करें और समाज में अपना एक मुकाम बनाएं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश सरकार बालिकाओं को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों का सम्मान-

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली बेटियों का भी सम्मान किया गया। जिसमें कक्षा 12वीं की प्रावीण्य सूची में टॉपटेन में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर कु.हर्षिता ओझा, द्वितीय स्थान पर कु.पूनम धाकड़ एवं कु.दिव्या सोनी को तथा राज्य स्तरीय कराटें में ब्राउंस पदक प्राप्त करने पर कु.सविता आदिवासी, गोल्ड मेडल पदक प्राप्त करने पर कु.अंजली धाकड़ एवं स्काउट गाइड में राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त करने पर कु.रिंकेश बघेल को सम्मानित किया गया। जुडो के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर कु.रश्मि तोमर, कु.निधि कुशवाह एवं कु.दीपा जाटव, हेण्डबॉल में हरियाणा और राजस्थान में आयोजित नेशनल प्रतियोगिता में भागीदारी करने पर कु.मुस्कान, हेण्डबॉल में स्टेट टीम की मेंबर होने पर कु.खुशी शेख, शौर्यादल परेड की कमांडर कु. हैप्पी शर्मा को सम्मानित किया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म