रात में बहू के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला दूसरे गांव का युवक, दोनों को जमकर पीटा


  • परिजन और ग्रामीणों ने युवक को पेड़ से बांधकर पीटा
  • महिला पर बरसाए लात और घूंसे

भिंड. दूसरे गांव के युवक को रात में घर के अंदर आपत्तिजनक हालत में मिलने पर परिजन ने जमकर धुनाई कर दी। युवक को पेड़ से बांधकर पीटा गया। महिला पर भी जमकर लात-घूंसे चलाए। बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है।
भिंड पुलिस ने बताया कि घटना गोरमी थाना क्षेत्र में स्थित सिलोली गांव की है। युवक के सिलोली गांव की रहने वाली शादीशुदा महिला से अवैध संबंध थे। शनिवार देर रात को युवक महिला के घर में घुसा था। आधी रात में घर में किसी के होने की आवाज सुनकर परिजन जाग गए। जब वे घर में हर कमरे की तलाशी ले रहे थे उसी समय युवक महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। 
परिजन ने रात में युवक की घर में पिटाई की और रस्सी से बांध दिया। सुबह होते ही युवक को घर के सामने पेड़ से बांधकर पिटाई की गई। महिला की भी लात-घूंसों से जमकर पिटाई की गई। दोनों को मार देने पर उतारू परिजन को ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर बचाया। बाद में पुलिस को सूचना देकर युवक को गोरमी पुलिस के हवाले कर दिया। युवक आनंदपुर पावई का रहने वाला बताया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म