कोलारस - रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम डगोरा तिराया पर लगभग सुबह के 10 बजे मां बेटे पुलिया पर बैठे हुए थे बस का इंतजार कर रहे थे इसी बीच शिवपुरी की ओर से खनियाधाना की तरफ जाते एक ट्रक ने मारी टक्कर मौके पर मौजूद लोने बताया कि चालक ने लापरवाही से पुलिया पर बैठे मां बेटे में जोरदार टक्कर मार दी जिससे बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको ग्वालियर रेफर कर दिया गया एवं मां का इलाज जिला शिवपुरीे अस्पताल में चल रहा है जानकारी के मुताबिक भरत रघुवंशी निवासी विनेका अपनी मां मुन्नी बाई रघुवंशी के साथ पुलिया पर बैठे हुए थे। जोकि बस का आने का इंतजार कर रहे थे अचानक ट्रक चालन ने पुलिया पर बैटे मां बेटे में जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों घायल हो गए पुलिस ने बताया है कि ट्रक चालक ट्रक को झोड मौके से फरार हो गया ।
Tags
कोलारस
