स्कूली बस अनियंत्रित होकर बिजली के खम्भे में जा भिडी - दो बच्चों को आई गम्भीर चोटें
शिवपुरी-आधा दर्जन बच्चे बैठे थे स्कूली बस में गुरुवार को एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर एक बिजली के खंभे में जा भिड़ी। इस दुर्घटना के दौरान जानकारी के अनुसार स्कूली बस में 7 बच्चे बैठे हुए थे। जिसमें दो बच्चों को गंभीर चोटें आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि यह स्कूली बस शिवपुरी के गुरुनानक हायर सेकेंडरी स्कूल की बस है और जो स्कूल की छुट्टी के बाद बच्चों को घर छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी बस शिवपुरी रेलवे स्टेशन रोड पर एक बिजली के खंबे से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया है कि बस चालक वाहन को तेज गति से चला रहा था तभी यह दुर्घटना घटी। शिवपुरी कोतवाली पुलिस टीआई बादाम सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया और दुर्घटनाग्रस्त बस में बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर रहे हैं।
Tags
शिवपुरी
