पडोरा पर टक्कर मारकर भाग रहे इनोवा चालक ने टोल टैक्स पर कर्मचारी को रौदा

कोलारस-शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे झासी की तरफ से अशोकनगर की ओर जा रही इनोवा कार क्रमांक यूपी 79-टी-6993 के चालक द्वारा पडोरा चौरहे पर बाईक सबार में टक्कर मार कर कोलारस की ओर भाग रहा था जिसकी सूचना कोलारस पुलिस द्वारा पूरनखेडी टोल टैक्स पर उक्त इनोवा कार को रोकने की सूचना दी पुलिस की सूचना पर इनोवा कार के आगे बैरियर लगाकर पुलिस की सूचना के आधार पर इनोवा कार को रोक रहे टोल कर्मी हरवंश परिहार को कार से रौदते हुये करीब 4:30 बजे इनोवा कार चालक टक्कर मारकर अशोकनगर की ओर कार लेकर फरार हो गया। घटना के बाद टोल कर्मी के परिजनों की शिकायत पर कोलारस पुलिस थाने में शुक्रवार का देर रात्रि तक परिजन इनोवा कार चालक के साथ-साथ टोल प्रभारी पर मामला दर्ज करने की बात पुलिस से कहते नजर आये।



कोलारस के पूरनखेडी टोल नाके पर एक कार चालक टोल कर्मी को कुचलते हुये कार चालक कार को लेकर फरार हो गया। टोल नाके पर लगे सीसीटीवी के फुटेज के अनुसार साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कि एक सफेद रंग की इनोवा कार टोल  नाके पर कुछ देर रूकती नजर आती है। अचानक से कार चालक अपनी कार लेकर मौके पर तेैनात टोल कर्मी को कुचलते हुये कार लेकर फरार हो जाता है। पूरी घटना टोल नाके पर लगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टोल नाके पर तैनात कर्मचारी हरवंश परिहार उम्र 25 निवासी खैराई टोल नाके पर गार्ड के पद पर तैनात था। जोकि कार की टक्कर से गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे कोलारस से शिवपुरी स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते समय रास्ते में हरवंश ने दम तोड दिया जिसे पुन: कोलारस वापिस लाया गया जहां शनिवार की सुबह टोल कर्मी हरवंश का शव विच्छेदन चिकित्सक द्वारा किया जायेगा। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म