रघुवंशी समाज ने राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में सदस्य बनाये जाने को लेकर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम सौंपा - ज्ञापन
कोलारस - कोलारस में मंगलवार को एसडीएम को अखंड रघुवंशी समाज शिवपुरी के द्वारा भारत के प्रथम नागरिक महामहिम राष्टï्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर रघुवंश संत शिरोमणि श्री श्री कनक बिहारी दास जी को अयोध्या राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट में सदस्य बनाऐ जाने के संबंध में समस्त रघुवंशी सामाजिक संगठनों द्वारा अपने प्रतिनिधि को राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट का सदस्य बनाये जाने के लिये महामहिम राष्टï्रपति के नाम कोलारस एसडीएम आशीष तिवारी को मंगलवार को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देने वालो मेंं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुशील, प्रदेश सचिव राजकुमार रघुवंशी, जिला अध्यक्ष हरिओम रघुवंशी, प्रदेश महासचिव हरवीर रघुवंशी, जिला अध्यक्ष शिवेंद्र रघुवंशी, महिला अध्यक्ष मती सवित्री देवी, जिला संरक्षक विनोद रघुवंशी खरेह सहित समस्त जिला कार्यकारिणी सदस्य तथा जिले के सभी गांवौ का प्रतिनिधिमंडल उपस्थित रहा।