- कमलनाथ ने प्रदेश को शांति के टापू से अपरहण, बलात्कार दलितों , किसान व आमजन पर अत्याचार ब बदले की भावना से काम करने का प्रदेश बनाया- अमरदीप मौर्य
- दिग्गी के क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता पर प्रशासन के द्वारा गुंडागर्दी करा रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ- राजू बाथम
- राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर की भेदभावपूर्ण कार्यवाही व कानून के दुरुपयोग को रोकने की मांग
जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम के नेतृत्व में हुए धरना प्रदर्शन पश्चात सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने स्थानीय कलेक्टोरेट पहुंचकर राज्यपाल महोदय के नाम एडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मप्र में माफिया के नाम पर भेदभावपूर्ण कार्यवाही और भाजपा कार्यकर्ताओं तथा आम नागरिकों के विरुद्ध कानून का दुरुपयोग रोकने की मांग की।
धरना प्रदर्शन में संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने कहा कि प्रशासन को आगे करके दिग्गी के क्षेत्र में भाजपा के कार्यकर्ता पर कलेक्टर के द्वारा गुंडागर्दी करा रहे हैं मुख्यमंत्री कमलनाथ।
मप्र में कांग्रेस ने किसानों, युवाओं, महिलाओं आदि से झूठ बोलकर सरकार तो बना ली लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ एक भी वादा नहीं निभा पाए हैं। विधानसभा चुनाव में तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने किसानों की दो लाख रुपए तक की कर्जमाफी पर झूठ बोला। नौजवान को रोजगार देने का झूठा वादा किया। गांव-गांव गोशाला खोलने के नाम पर झूठ बोला। कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए एक भी वादे को पूर्ण नहीं किया। यह सरकार दुर्भावनावश कार्य कर रही है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। दुर्भावनावश आम जनता व भाजपा कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित कर रहे हैं। हाल ही में राजगढ़ की महिला कलेक्टर ने प्रशासनिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए सीएए के समर्थन में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे हैं पूर्व भाजपा विधायक सहित कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व आमजन के साथ दुर्व्यवहार व मारपीट की। हम इस घटना का पुरजोर विरोध करते हैं और चेतावनी देते हैं कि भविष्य में ऐसी कोई घटनाएं होती हैं तो भाजपा कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं।
श्री बाथम ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए लाकर पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान के अल्पसंख्यक शरणार्थी हिंदू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी व ईसाई धर्मावलंबियों को भारत की नागरिकता देने का कार्य किया है। देश में कांग्रेस व अन्य दल केवल राजनीतिक कारणों से इसका विरोध कर रहे हैं।
छिंदवाड़ा के साथ 51 जिलों की चिंता भी करें मुख्यमंत्री कमलनाथ- वीरेंद्र रघुवंशी
धरने को संबोधित करते हुए विधायक श्री वीरेंद्र रघुवंशी ने कहा कि कमलनाथ को तो सिर्फ छिंदवाड़ा में विकास सूखा बाढ़ व प्राकृतिक आपदा दिखती है बाकी 51 जिलों की चिंता भी कमलनाथ को करना चाहिए यदि वह नहीं कर सकते तो नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए कमलनाथ की कांग्रेस के विधायक ही आरोप लगाते हैं कि राहुल जी आप मंदसौर में दो लाख के कर्ज माफी के किसानों की घोषणा की लेकिन आज तक कर्ज माफ नहीं हुआ आपको आकर मध्य प्रदेश की जनता से माफी मांगना चाहिए मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार मंत्री विधायक व नेता सिर्फ अवैध उत्खनन कर अपने गोदाम भरने में लगे हुए हैं भू माफियाओं के नाम पर लिस्ट बनाकर वसूली की जा रही है और उनकी आड़ में गरीबों के आशियाने तोड़े जा रहे हैं विपक्ष का काम जनता के साथ खड़े होकर उसके आंसू पोछने का होता है भारतीय जनता पार्टी हमेशा आमजन के साथ खड़ी है और यदि इस प्रशासन ने जनता के साथ अनाचार अत्याचार किया तो हम सरकार की ईट से ईट बजा देंगे
अतिक्रमण व तबादलों के नाम पर हो रहा भ्रष्टाचार
धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सुशील रघुवंशी ने ने कहा मप्र की कमलनाथ सरकार तबादलों व अतिक्रमण हटाओ मुहिम के नाम पर भ्रष्टाचार कर रही है। अब हम कमलनाथ के मंत्रियों का घेराव करेंगे। यह धरना शासन-प्रशासन दोनों के खिलाफ है। शासन-प्रशासन हमारे कार्यकर्ताओं को छेड़े नहीं। अगर छेड़ेंगे तो हम भी उन्हें छोड़ेंगे नहीं।
इस धरना प्रदर्शन को श्री सुनील गुप्ता श्री ओमप्रकाश खटीक श्री मुकेश खटीक पृथ्वीराज जादोन श्री प्रीतम लोधी श्रीमती रामकली चौधरी श्री माखन लाल राठौर श्री प्रहलाद भारती श्री अशोक खंडेलवाल श्री सुशील रघुवंशी श्री वीरेंद्र रघुवंशी आदि ने भी संबोधित किया।
संचालन जिला कार्यालय मंत्री श्री अमित भार्गव एवं आभार जिलाध्यक्ष श्री राजू बाथम ने किया इस अवसर पर जिला पदाधिकारी प्रदेश पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी व सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tags
शिवपुरी
