विधुत विभाग के अधिकारियों ने नगर के मोहल्लों में पहुंचकर जप्त किए हीटर


कोलारस - कोलारस नगर के कई मोहल्लों में सोमवार को विद्युत मंडल द्वारा सुबह 11 बजे हरिजन मोहल्ला, कोरी मोहल्ला, लंकापुरा, ढीमर मोहल्ला आदि में पहुंच कर घरों में अवैध रूप से तार डालकर हीटर चला रहे लोगों के हीटर जप्त किए और  मौके पर ही अवैध रूप से चल रहे हीटरो को जप्त कर  पावर हाउस लाकर नष्ट किया गया कोलारस विद्युत मंडल के  द्वारा उक्त अभियान आगे भी जारी रहेगा इसमें घर घर जाकर हीटर लोनी का अभियान है। विद्युत मंडल कोलारस की इस कार्रवाई में प्रमुख रूप से विद्युत विभाग कोलारस के जेई राहुल तिवारी कोलारस विद्युत मंडल के एई राजा तथा कर्मचारीगण जानकी प्रसाद गौतम,  राजकुमार शर्मा, सुमित, दिलीप माहोर,  रामनारायण और कोलारस विद्युत विभाग के समस्त कर्मचारी टीम  के साथ मोजूद थे। इनमें पुलिस विभाग के सिपाही भी मौजूद रहे अचानक कोलारस विद्युत विभाग द्वारा 20 जनवरी सोमवार को की गई कार्रवाई से अवैध रूप से हीटर चला रहे लोगों में हडक़ंप की स्थिति दिखाई दी। 
 इनका कहना है।
विभाग द्वारा सोमवार को कोलारस के अनेक मोहल्लों में जाकर घरों पर अवैध रूप से चल रहे हीटर ओं को लाया गया और पावर हाउस पर ले जाकर सभी जप्त हीटरो को नष्ट किया गया सभी को हमारे द्वारा चेतावनी दी गई है और हमारे द्वारा आगे भी यह कार्रवाई जारी रहेगी ।
राहुल तिवारी जेई कोलारस विद्युत मंडल

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म