CAA के खिलाफ खुद को आग लगाने वाले सीपीएम नेता ने अस्पताल में दम तोड़ा

सीपीएम नेता रमेश प्रजापति (फाइल फोटो)
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी (CPI-M) के वयोवृद्ध नेता रमेश प्रजापति ने 24 जनवरी को ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेल कर आग लगा ली थी. प्रजापति ने रविवार रात को इंदौर के एमवाई अस्पताल में दम तोड़ दिया.


करीब 75 वर्ष के प्रजापति नागरिकता संशोधन कानून (CAA) से नाराज थे. जब उन्होंने खुद को आग लगाई तब वो CAA और NRC (राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर) को लेकर कुछ कागजात साथ में लिए हुए थे. 24 जनवरी को उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया था कि वो 90 फीसदी से अधिक जली अवस्था में हैं. 
पुलिस कर रही मामले की जांच
तुकोगंज पुलिस स्टेशन के एसएचओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक जांच पूरी होने के बाद ही बताया जा सकेगा कि आत्मदाह का असली कारण क्या था. श्रीवास्तव ने बताया, 'प्रजापति के पास से CAA, NPR और NRC के विरोध में साहित्य मिला. लेकिन अभी निर्णायक तौर पर नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने इसी वजह से ये कदम उठाया. जांच जारी है, हम जल्दी ही पता कर लेंगे कि असली कारण क्या था.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म