CAA के समर्थकों और विरोधियों के बीच पत्थरबाजी, कई गाड़ियां टूटीं

तिरंगा यात्रा के दौरान हुई हिंसक झड़प (फाइल फोटो-PTI)
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान यात्रा का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोगों जुट जाने के बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई. दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ और वाहनों में तोड़फोड़ हुई. पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए.
दरअसल, जबलपुर के आधारताल इलाके से CAA के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. यह यात्रा जैसे ही रद्दी चौकी पहुंची, सीएए का विरोध करने वाले भी सामने आ गए. दोनों पक्षों में विवाद के बीच जमकर पत्थरबाजी की गई. पुलिस ने सीएए के समर्थन में निकाली जा रही रैली को बैरीकेड लगाकर आगे बढ़ने से रोक दिया.
पुलिस के मुताबिक दोनों ओर से हुए पथराव के बाद मामला इतना बढ़ गया कि अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात करना पड़ा. हालात बिगड़ने के बाद आंसू गैस के गोले छोड़कर प्रदर्शनकारियों खदेड़ा गया. फिलहाल पूरे इलाके में हालात नियंत्रण में है लेकिन भारी संख्या में पुलिसबल की तैनाती की गई है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म