महिला कलेक्टर पर बरसे कैलाश विजयवर्गीय, बोले- JNU से आया है ये वायरस

BJP के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी महिला कलेक्टर को अपशब्द कहे (फोटो- ANI)
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदर्शन के दौरान हुआ बवाल बढ़ता जा रहा है. प्रदर्शनकारियों के साथ मारपीट करने वाली महिला अधिकारियों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के नेता आग उगल रहे हैं. कई नेताओं ने महिला अधिकारियों पर अभद्र टिप्पणी की हैं.
मारपीट की यह घटना राजगढ़ जिले के ब्यावरा में हुई थी. इस घटना के खिलाफ ही बुधवार (22 जनवरी) को ब्यावरा में बीजेपी ने एक रैली का आयोजन किया. इस रैली के मंच से बीजेपी नेता जमकर महिला कलेक्टर पर बरसे और उनके खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म