पंजाब के तरनतारन में शनिवार को बड़ा धमाका हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में करीब 15 लोगों की मौके पर ही मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आईजी अमृतसर बॉर्डर रेंज के मुताबिक दो लोगों की ही हादसे में मौत हुई है। वहीं 11 लोग घायल हैं।
तरनतारन के गांव पहु विंड से गुरुद्वारा श्री टाहला साहिब जा रहे नगर कीर्तन में गांव डालेके के पास पटाखे जलाते समय अचानक ट्राली में पड़े पटाखों में आग लग गई। इस वजह से तेज धमाका हुआ और ट्राली के चीथड़े उड़ गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाका इतना जोरदार था कि पूरी ट्रैक्टर ट्रॉली उड़ गई। इस दौरान ट्राली में 18 से 19 साल के 14-15 नौजवान सवार थे। हादसे बाद से ही पूरे जिले में कोहराम मचा है। वहीं अस्पताल में भर्ती तीन अन्य लोगों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार धमाका इतना जबरदस्त था कि सभी की मौत मौके पर ही हो गई। बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के मौके पर निकाले जा रहे नगर कीर्तन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। वहीं घटनास्थल पर प्रशासनिक अमला पहुंच चुका है। सभी घायलों को तरनतारन के अस्पताल पहुंचाया गया।

Tarn Taran SSP Dhruv Dahiya: During nagar kirtan, firecrackers were being burnt using explosive material because of which tractor-trolley exploded accidentally. According to eyewitnesses,14-15 individuals died on spot&3 have been admitted to hospital in critical condition.#Punjab https://twitter.com/ANI/status/1226124817415360512 …
44 people are talking about this
नगर कीर्तन के दौरान, विस्फोटक सामग्री का उपयोग कर पटाखे जलाए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में गलती से विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 14-15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ध्रुव दहिया, एसएसपी तरनतारन
नगर कीर्तन में शामिल होने दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। जैसे ही परिजनों को धमाके की खबर लगी तो घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पर मृतकों और घायलों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं लोगों के मुताबिक आवाज इतनी जोरदार थी की दूर-दूर तक सुनाई दी। घटनास्थल पर तरनतारन जिला प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच चुके हैं।
Amritsar IG-border range Sarinderpal Singh Parmar: 2 people have been killed in the accidental explosion and 11 have been injured. The numbers given by the SSP was according to the eyewitnesses. #Punjab https://twitter.com/ANI/status/1226127166456225798 …
16 people are talking about this
आकस्मिक विस्फोट में 2 लोग मारे गए हैं और 11 घायल हुए हैं। एसएसपी द्वारा दिए गए नंबर चश्मदीदों के मुताबिक थे। सरिंदरपाल सिंह परमार, आईजी बॉर्डर रेंज (अमृतसर)
Tags
पंजाब