एटीएम बदलकर खाते से निकाले 19 हजार रूपये, मामला दर्ज

Image result for atm se paise nikalta hua
शिवपुरी - शिवपुरी सिटी कोतवाली जहां बीते रोज एक युवक के खाते से पैसे पार कर दिए। इस मामले की शिकायत पीडित ने सिटी कोतवाली में की। पुलिस ने पीडित की शिकायत पर अज्ञात चोर के खिलाफ धोखाधडी का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। जानकारी के अनुसार रिंकू पुत्र कल्याण प्रजापति उम्र 26 साल निवासी दुबे नर्सरी फतेहपुर का सैन्ट्रल बैंक की शिवपुरी शाखा में अकाउण्ट क्रमांक 3579060877 था। युवक के खाते में पैसे डले हुए थे। जिन्हें निकालने जब एटीएम में पहुंचा तो पता चला कि उक्त खाते में तो पैसे ही नहीं है। जिसपर से युवक तत्काल बैंक पहुंचा और जाकर अपने अकाउण्ट का स्टेटमेंट चैक कराया। तो सामने आया उसके खाते से शॉपिंग की गई है। जिसपर से उक्त युवक ने पुलिस की शरण ली। पुलिस ने इस मामले की जांच कर अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधडी की धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म