कोलारस की पहचान हनुमान जी की 21 फुट ऊची प्रतिमा शनिवार को स्थापित


कोलारस - कोलारस में रामेश्वर धाम परिवार के मुखिया श्री राकेश पाराशर एवं मठाधीश श्री मुकेश पाराशर के द्वारा कोलारस के रामेश्वर धाम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार 8 फरवरी की शाम 7:30 बजे के तीन क्रेनों के द्वारा 21 फुट से भी अधिक ऊची एक ही पत्थर पर निर्मित हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा कोलारस में स्थापित हुई । लोगो ंका मानना है कि गिर्राजी परिक्रमा मार्ग में स्थित हनुमान जी महाराज की प्रतिमा के बराबर ऊचाई की मुर्ति कोलारस में स्थापित हुई । कोलारस क्षेत्र में कभी भी हनुमान जी महाराज की इतनी विशाल प्रतिमा नहीं है। हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा जब तीन क्रेनों के द्वारा स्थापित की जा रही थी। उस दौरान रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में कोलारस नगर के सेैंकडों लोग जमा थे। गिर्राजी परिक्रमा मार्ग की तरह कोलारस में स्थापित हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा शनिवार से कोलारस की पहचान के रूप में जानी जायेगी जिस प्रकार प्रत्येक गांव एवं शहर की एक पहचान होती है। उसमें कोलारस को अभी तक अनाज मंडी के सबसे ज्यादा आबक के रूप में जाना जाता था। शनिवार से कोलारस की पहचान हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा के रूप में कोलारस की पहचान होगी । रामेश्वर धाम मंदिर प्रांगण में रविवार से रासलीला का आयोजन प्रारम्भ होगा तथा रामेश्वर धाम मंदिर के द्वारा बताया गया कि हनुमान जी महाराज की प्राण प्रतिष्ठा मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद आगामी दो कार्यक्रमों के पूर्ण होने के बाद हनुमान जी महाराज की विशाल प्रतिमा के दर्शन लाभ कोलारस नगर एवं बाहर से पधारने वाले भक्तगण कर सकेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म