विवाहित महिला का फांसी के फंदे पर लटका मिला शव


शिवपुरी - पोहरी अनुविभागीय क्षेत्र के गोवर्धन थाना क्षेत्र मे आने वाले गांव में निवासरत एक विवाहिता परिजनो को फांसी के फंदे पर लटकी मिली हैं। जानकारी के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फांसी के फंदे से उतारा और पोस्ट मार्टम के लिए भेजते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी हैं। जानकारी के अनुसार गोवर्धन थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशखेड़ा में एक विवाहिता नीलम कुशवाह पत्नी खेमसिंह कुशवाह ने अपने घर में ही फांसी लगा दी। परिजनों ने बताया कि 8 फरवरी को सुबह के समय जब वह नीलम के कमरे में पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म