कोलारस एवं बदरवास विकास खण्ड क्षेत्र के आदिवासी बसाहटों को मिला सहरिया विकास अभिकरण योजना का लाभ

कोलारस-बदरवास - कोलारस के जिला शिवपुरी कलेक्टर द्वारा सहरिया विकास अभिकरण जिला शिवपुरी के माध्यम से सर्वेक्षण कराकर विकास खण्ड कोलारस के अनेक ग्रामों को मिला लाभ जिसमें ग्राम कोटानाका, गुगवारा, कंचनपुरा तथा विकास खण्ड बदरवास के ग्राम गरगटूशानी एवं कन्हेरा छपरा की अतिपेयजल समस्या ग्रस्त सहरिया आदिवासी बसाहटों में सहरिया विकास अभिकरण मद से स्पोट सोर्स जलप्रदाय योजनाऐं स्वीकृत कर लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग शिवपुरी के माध्यम से क्रियान्वयन कराया गया है। जिसके माध्यम से वर्तमान में सहरिया आदिवासी बसाहटों से नल से जल प्रदाय किया जा रहा है। सहरिया आदिवासियों हेतु यह एक अनुकरणीय, सराहनीय कार्य है। यह कार्य जिला कलेक्टर सुश्री अनुग्रह पी. के मार्गदर्शन में सहरिया विकास अभिकरण के सौजन्य से अनुविभाग कोलारस में किया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म