कोलारस- कोलारस में रामेश्वर धाम मंदिर के पास पाराशर मोहल्ले में निवास करने वाले अभिभाषक प्रेमनारायण पाराशर जी की धर्मपत्नि एवं प्रमोद पाराशर,प्रवीण पाराशर की पूज्य माता जी का करीब 75 वर्ष की दीर्घ आयु प्राप्त कर सोमवार को दु:खद निधन हो गया । जिनका अंतिम संस्कार सोमवार की शाम किया गया अस्थि संचय का कार्यक्रम मंगलवार की सुबह 9 बजे कोलारस के मुक्ती धाम पर रखा गया है। अभिभाषक श्री पाराशर जी की धर्मपत्नि के दु:खद निधन पर कोलारस एवं क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में रामेश्वर भार्गव अध्यक्ष भार्गव समाज कोलारस, हरीश भार्गव पत्रकार कोलारस, घनश्याम पाठक वरिष्ठ अभिभाषक, सूर्यप्रकाश गुढावाले, विशोक व्यास, हरिशंकर चौबे सरजापुर वाले, राकेश चौबे, अशोक चौबे पत्रकार, राहुल शर्मा, विजय शर्मा, प्रदीप गौड, रामेश भार्गव, देवेन्द्र भार्गव, रामनिवास खेरापत, ओपी भार्गव, दीपक भार्गव, राजेश भार्गव, राजकुमार भार्गव, घनश्याम शर्मा, देवीशरण भार्गव, नीरज भार्गव सहित ब्राहा्रण समाज एवं कोलारस नगर के अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
Tags
कोलारस
