
चुनाव आयोग ने आम आदमी पार्टी (आप) के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि अधिकारियों को मशीन लेकर आधे किलोमीटर तक पैदल चलना था। अधिकारियों के हाथ में मशीन देखकर लोगों में भ्रम पैदा हुआ। सबकी मौजूदगी में ईवीएम सील की गईं। इससे पहले आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेता संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल ने आयोग पर आरोप लगाते हुए कहा था कि अंदर ही अंदर कुछ पक रहा है।
बड़े से बड़े इलेक्शन में वोटिंग खत्म होने के 1घंटे के अंदर मत प्रतिशत चुनाव आयोग बता देता है मगर दिल्ली के चुनाव को खत्म हुए 24घंटे हो गए चुनाव आयोग मत प्रतिशत क्यों नही बता रहा? इसमें क्या घपला हो रहा है। सांसद @SanjayAzadSln
480 people are talking about this
वहीं मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आयोग पर आरोप लगाने के अंदाज में ट्वीट किया था कि यह चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के इतने घंटों बाद भी आयोग वोटिंग के आंकड़े क्यों नहीं जारी कर रहा है?
Absolutely shocking. What is EC doing? Why are they not releasing poll turnout figures, several hours after polling? twitter.com/arvindgunaseka…
7,672 people are talking about this
Tags
नई दिल्ली

