शिवपुरी-शिवपुरी में कोतवाली सीमा अंतर्गत पोहरी रोड़ पर स्थित सिद्धी विनायक हॉस्पिटल के सामने एक कार चालक ने एक युवक को उडा दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार चालक कार लेकर फरार जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात लगभग 11 बजे सिद्धिविनायक हॉस्पिटल के सामने से जा रही तेज गति से टाटा नैक्सोन ने रोड़ पार कर रहे कल्लू बाल्मिक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद सुरेश पुत्र शंकर बाल्मिकी ने थाना कोतवाली में चालक की शिकायत दर्ज कराई। जहां पुलिस ने 60/20 धारा 304 के तहत अज्ञात कार चालक की जांच शुरू कर दी हैं।