राष्ट्रपति ने खारिज की दया याचिका तो SC पहुंचा निर्भया का दोषी विनय शर्मा

निर्भया गैंगरेप का दोषी विनय शर्मा (फाइल फोटो- रॉयटर्स)
निर्भया के दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति ने ठुकरा दी है. अब राष्ट्रपति के निर्णय के खिलाफ दोषी विनय शर्मा सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है और राष्ट्रपति के फैसले को चुनौती दी है. दोषी विनय ने राष्ट्रपति के फैसले की समीक्षा के लिए अर्जी दायर की है. दोषी विनय शर्मा की दया याचिका राष्ट्रपति खारिज कर चुके हैं.
दोषी विनय शर्मा ने कहा है कि उसके मामले में राजनीति की गई है. राष्ट्रपति को भेजी गई सलाह पक्षपात और पूर्वाग्रह से ग्रस्त है. याचिका में मीडिया में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर के बयानों का हवाला भी दिया गया है. कहा गया है कि यह सब राजनीति के चलते हुआ है. यह उसके अधिकारों का हनन है.
निर्भया मामले की सुनवाई शुरू होते ही सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट को एक चार्ट सौंपते हुए कहा कि इसमें सभी दोषियों की डिटेल है. इस पर जस्टिस अशोक भूषण ने पूछा कि अब तक दोषी में से पवन ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी अपनी रेमिडी यूज नहीं की . आप उसे फोर्स तो नहीं कर सकते लेकिन डेथ वारंट के लिये निचली अदालत जा सकते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म