क्लिनिक पर चल रहा था देह व्यापार, पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सहित 10 गिरफ्तार

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में देह व्यापार तेज़ी से पैर पसार रहा है। ऐसे में राजधानी एक के बाद एक लगातार जिस्मफरोशी के मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को राजधानी भोपाल में एक बार फिर क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई की है। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बरखेड़ी इलाके में क्लिनिक की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पता चला है। जिसका मंगलवार को क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया। जानकारी के अनुसार यहां गुप्त रोग की दवाई की दुकान और क्लिनिक की आड़ में यह रैकेट चलाया जा रहा था, जिसकी जानकारी मिलने पर क्राइम ब्रांच की ओर से यहां छापा मारा गया। कार्रवाई में 4 महिलाओं समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में पकड़े गए आरोपियों में एक बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का करीबी व टीएमसी मप्र का प्रदेश अध्यक्ष सचिन चौहान भी है। पुलिस के मुताबिक यहां बिना रजिस्ट्रेशन के आरोपी महिला डॉक्टर फर्जी तरीके से क्लीनिक चला रही थी। वहीं इस पूरे मामले में पूर्व सरपंच और 2 बिल्डर भी शामिल बताए जाते हैं।
पहले भी पकड़ी जा चुकी हैं शहर में कॉलगर्ल..
इससे पहले भी राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई करते हुए राजधानी के कोलार इलाके में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया जा चुका है। इस दौरान दानिश कुंज में चल रहे सेक्स रैकेट में 9 युवतियां और 11 युवकों को पकड़ा है। इनमें से कई युवतियां दूसरे राज्य की बताई जा रही हैं।
उस दौरान एसपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने बताया था कि इनके भी तार हनीट्रैप मामले से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, राजधानी भोपाल में डीआईजी के निर्देश के बाद पुलिस अलग अलग जगह पर छापामार कार्रवाई कर रही है। कोलार इलाके से लंबे समय से जिस्फरोशी की शिकायतें मिल रही थीं
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने गोपनीय रूप से दानिश कुंज इलाके के मकान की सर्चिंग की, जिसमें जिस्मफरोशी के के बड़े मामले का खुलासा हुआ। इसकी संचालिका युवती ने पुलिस को बताया कि इसमें हमें अच्छा खासा पैसा मिलता है, इसलिए वह इस धंधे में आईं।
उस मामले में भी क्राइम ब्रांच को जानकारी मिली थी कि उक्त मकान में अंजान महिलाओं का आना जाना है। यहां पुरुषों की भी गतिविधियां अधिक हैं। पड़ोसियों को बताया गया था कि घर में कोई कार्यक्रम चल रहा है। इसलिए लोगों का आना जाना लगा रहता है। लेकिन क्राइम ब्रांच ने जब छापामार कार्रवाई की तो सच सामने आ गया।

यहां देह व्यापार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने घर में दबिश दी जिसमें आपत्तिजनक स्थिति में पुरूष और महिलाएं अलग अलग कमरों में मिले। गिरफ्तार कॉलगर्ल को बाहर से बुलाया जाता था। इसमें भोपाल समेत मुंबई, नागपुर और बैतूल से भी युवतियां बुलाई जाती थीं।
Tags
मध्य प्रदेश