कोलारस-कोलारस के शिवपुरी जिले में कोरोना पॉजिटिव होने का पहला केस सामने आया है। जिसमें हाल ही में दुबई से लौटा दीपक शर्मा जांच के बाद कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। सबसे गंभीर बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग ने उसकी स्क्रीनिंग के बाद उसे आईसोलेशन में न रखकर घर भेज दिया। इस दौरान वह कॉलोनी सहित शहर में रहने वाले अपने परिवार व रिश्तेदारों और मित्रों के सम्पर्क में बना रहा और रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद पूरे शहर में हडक़म्पपूर्ण स्थिति बन गई है। वहीं स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन के भी हाथ पैर फूल गए हैं। आनन-फानन में शहर में कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी गई। जिसकी पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर ने की। उनका कहना था कि शहर में कर्फ्यू लागू रहेगा। जबकि तहसील स्तर पर लॉकडाउन की स्थिति रहेगी। जानकारी के अनुसार होटल पीएस के पीछे रहने वाला दीपक शर्मा अभी कुछ समय पहले ही दुबई से वापस लौटा था। उस समय एयरपोर्ट पर उसकी स्क्रीनिंग हुई थी। इसके बाद जब वह शिवपुरी पहुंचा तो उसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को मिली। जिन्होंने उसका सैम्पल लिया और जांच के लिए ग्वालियर भेज दिया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने इतनी गंभीर लापरवाही की कि उसे आइसोलेशन में न रखकर घर जाने की सलाह दे दी। लेकिन आज जैसे ही उसकी जांच रिपोर्ट आई तो उसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद से ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की हाईलेवल बैठक चालू हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारियों ने मीडिया से बात करना भी बंद कर दिया। सीएमएचओ डॉ. एएल शर्मा ने फोन उठाना बंद कर दिया। वहीं सिविल सर्जन पीके खरे ने भी कोई जानकारी देने से मना कर दिया।
बॉर्डर लाईन पॉजिटिव है दीपक, एक और टेस्ट होगा
Tags
कोलारस