कनिका कपूर की होटल में रुका था युवक, चुपचाप लौट रहा था इंदौर पुलिस ने पकडा ...



लखनऊ के एक होटल में पार्टी कर चर्चा में आई कोरोना पाजिटिव सिंगर कनिका कपूर के होटल में इंदौर का एक युवक भी रुका था। युवक शनिवार को इंदौर आ रहा था। लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को मिल गई। इसके बाद पुलिस ने ताबडतौड एक्शन लेते हुए युवक को बायपास से ही बस में से उतार लिया। और जांच केंद्र भेज दिया। उसके पास बैठी दो सवारियों को भी एहतियातन जांच के लिए उतार लिया गया। जानकारी के अनुसार डीएसपी बंसत कौल को सूचना मिली थी कि बंगाली चौराहे के पास रहने वाला एक युवक कुछ दिनो से लखनउ के उसी होटल में था,जहां पर कनिका कपूर ने पार्टी की थी। युवक भोपाल से बस के द्वारा इंदौर आ रहा है। कौल ने तत्काल टीआई दिलिप सिंह परिहार को भेजा और युवक को बायपास टोल नाके से बस से उतार लिया। युवक मुंह पर मास्क बांधा हुआ था। उसे जांच केन्द्र भेजा गया है।...

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म