कोरोना लॉकडाउन के बीच सरकार का अहम फैसला, कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण

कोरोना लॉकडाउन के बीच सरकार का अहम फैसला, कल से दूरदर्शन पर फिर से होगा रामायण का प्रसारण
कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों की वजह से देशभर में बीते बुधवार से लॉकडाउन लागू है। ऐसे में उन लोगों को घरों से बाहर निकलने की इजाजत है, जिन्हें जरूरी सेवाओं के अंतर्गत कुछ काम हो। अब लॉकडाउन के बीच एक अहम फैसला लिया गया है। कल (28 मार्च) से रामायण का एक बार फिर से प्रसारण किया जाएगा।
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने ट्वीट करके कहा, ' जनता की मांग पर कल शनिवार 28 मार्च से 'रामायण' का प्रसारण पुनः दूरदर्शन के नेशनल चैनल पर शुरू होगा। पहला एपिसोड सुबह 9.00 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9.00 बजे होगा।'

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म