पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो-आईएएनएस)
कोरोना वायरस के कारण देश में हाहाकार मचा हुआ है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे भारत में लॉकडाउन का ऐलान किया है. पीएम मोदी ने देश में 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया है. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज रात 12 बजे से पूरे देश में लॉकडाउन होने जा रहा है. पीएम ने कहा कि ये लॉकडाउन आपको बचाने के लिए, आपके परिवार को बचाने के लिए लागू किया जा रहा है. इस दौरान घरों से निकलने पर पूरी पाबंदी लगाई जा रही है. पीएम ने कहा कि 21 दिन नहीं संभले तो कई परिवार तबाह हो जाएंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि निश्चित तौर पर इस लॉकडाउन की एक आर्थिक कीमत देश को उठानी पड़ेगी, लेकिन एक-एक भारतीय के जीवन को बचाना इस समय मेरी, भारत सरकार की, देश की हर राज्य सरकार की, हर स्थानीय निकाय की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म