कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार को अस्थिर करने के लिए भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को रिश्वत दे रही है। इस पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झूठ बोलना उनकी पुरानी आदत है।
दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान और नरोत्तम मिश्र का नाम लेते हुए कहा कि भाजपा जब से मध्यप्रदेश में विपक्षी पार्टी बनी है, तब से 15 साल तक राज्य को लूटने वाले सभी लोग कांग्रेस विधायकों को खुलेआम 25-35 करोड़ रुपये की रिश्वत दे रहे हैं।
उनके इस आरोप पर पलटवार करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सनसनी पैदा करने के लिए झूठ बोलना दिग्विजय सिंह की पुरानी आदत है। हो सकता है कि वह मुख्यमंत्री को गुमराह करने और अपना महत्व दिखाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रहे हैं।

Former Madhya Pradesh Chief Minister & BJP leader Shivraj Singh Chouhan: Lying to create sensationalism is his (Digvijaya Singh) old habit. Maybe he wanted to blackmail the Chief Minister & show his importance, that is why he is making such allegations. https://twitter.com/ANI/status/12343908
Tags
mp