ब्राह्मण समाज की बैठक सम्पन्न

सामाजिक एकता से ही समाज का उत्थान संभव 

शिवपुरी - ब्राह्मण समाज की बैठक गत दिवस वार्ड नम्बर 10 में सम्पन्न हुई। सामाजिक एकता और आर्थिक रूप से कमजोर समाज बंधुओं की मदत करने के साथ साथ समाज में व्याप्त कुरूतियों को समाप्त करने पर भी मंथन किया गया। इस बैठक में वार्ड नम्बर 10 कृष्ण पुरम एवं वर्मा काॅलोनी की समिति का भी गठन हुआ। ब्राह्मण समाज की ओर से पं.राज कुमार सड़ैया ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में वताया कि गत दिवस वार्ड नम्बर 10 में श्री ठाकुर बाबा के मंदिर पर ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पं. रतिराम शर्मा ने भगवान श्री परशुराम की पूजा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा ने समाज बंधुओं की एकता व सक्रियता पर जोर देते हुये कहा कि सामाजिक एकता से ही समाज का उत्थान संभव है। आर्थिक रूप से कमजोर विप्र बंधुओं की समाज हर संभव मदत करे तथा उनके दुख सुख का साथी बने। समाज में व्याप्त कुरूतियों में मृत्यू भोज का स्वरूप सीमित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक के दौरान पं. केदार समाधिया एवं देवेन्द्र श्रीधर द्वारा भी अपने विचार रखे गये। विचार मंथन के बाद वार्ड नम्बर 10 की कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में पं. केदार समाधिया संरक्षक, पं. भगवान स्वरूप अवस्थी संरक्षक, पं. रामसेवक शर्मा पचावली वाले सरंक्षक, पं. जगदीश जैमिनि सरंक्षक, पं. श्रीधर शर्मा सरंक्षक, डाॅ. अशोक पाराशर अध्यक्ष, डाॅ. गोपाल दण्डौतिया उपाध्यक्ष, दशरश शर्मा सचिव, संगठन मंत्री बाबूलाल शर्मा, महामंत्री कैलाश समाधिया, प्रचार प्रसार मंत्री अन्नू शर्मा, सह सचिव उत्कर्ष शुक्ला, सक्रिय कार्यकारिणी सदस्यों में प्रदीप शुक्ला, दिलीप शुक्ला, अंकित शर्मा नियुक्त हुये। अध्यक्ष बनने पर डाॅ. पाराशर ने कहा कि वह सदैव समाज हित में पूर्ण ईमानदारी और निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगें। सभी निवार्चित पदाधिकारियों को विप्र बंधुओं ने बधाईयां प्रेषित की हैं। ब्राह्मण समाज की इस बैठक में प्रमुख रूप से ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, सन्तोष शर्मा, हरगोविन्द शर्मा, रामस्वरूप शर्मा, श्रीराम शर्मा, द्वारिका प्रसाद भटेले, ओमप्रकाश शर्मा, डाॅ. जगदीश प्रसाद त्रिवेदी, जगदीश प्रसाद शर्मा, शिवनन्दन जैमिनि, रामसेवक शर्मा, बाबूलाल शर्मा, देवेन्द्र शर्मा, राजकुमार सड़ैया, धर्मेन्द्र भारद्वाज, विनोद पचैरी, संदीप अवस्थी, राकेश शर्मा, अनिल श्रीधर, सौरभ व्यास उपस्थित थे। 
                                                     

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म