कोलारस-कोलारस में नवरात्रि के पहले दिन दिखा सन्नाटा पूरे देश में लागू लॉकडाउन । नवरात्रि उत्सव बुधवार 25 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्रि के पहले दिन ही देश में कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन है। कोरोना महामारी के कारण मंदिरों पर भीड इकठ्ठा न हो इस कारण मंदिरो पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। घर पर ही पूजा पाठ करें। क्योंकि कोरोना वायरस भीड वाले जगह पर अधिक फैलता है। नवरात्रि जो पूरे 9 दिनों तक चलेगा चैत्र की नवरात्रि में जगत जननी माता, शीतला माता, काली माता जी के मंदिर पर भव्य मेला लगता था परंतु इस बार कोरोना जैसी खतरनाक महामारी के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है और मंदिरों पर भी जाना प्रतिबंधित है धारा 144 लगी होने के चलते 4 लोग एक साथ नहीं खड़े हो सकते और अब भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिनों का लॉक डाउन रखने का आदेश दे दिया है जिसके चलते माता जी के मंदिर पर भी भक्त लोग नहीं जा पाएंगे और इक्का-दुक्का भक्त जाकर माता के दर्शन करेगा माता के मंदिरों पर सिर्फ पुजारी ही पूजा कर सकेगा कोलारस में जगत जननी शीतला माता मंदिर काली माता मंदिर सहित गायत्री माता मंदिर पर नवरात्रि पर विधि विधान के साथ पूजा-पाठ पूरे 9 दिनों तक होगा कहीं-कहीं पाठ का आयोजन होगा और इस बार नवरात्रि में भक्त लोग अपने घरों पर रहकर ही माता की भक्ति में लीन रहेंगे नवरात्रि 25 मार्च बुधवार से शुरू हो जाएंगी और भक्त लोग भक्ति भाव के साथ विधि-विधान के साथ माता की पूजा अर्चना अपने अपने घरों पर रहकर ही करेंगे 21 दिनों के लोकडाउन के चलते सुबह 7 बजे से 10 बजे तक बाजार खुलेगा इसके बाद बाजार बंद हो जाएगा और लोग भी अपने अपने घरों में कैद हो जाएंगे पुलिस प्रशासन द्वारा चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है कोलारस नगर में पुलिस प्रशासन घूम-घूम कर पहरा दे रहा है और बाहर घूमने वाले लोगों से अपने अपने घरों में जाने की अपील कर रहे है यदि इसके बावजूद भी लोग नहीं मानेंगे तो पुलिस को कार्यवाही करने का अधिकार है और वह अपनी ड्यूटी कार्यवाही करके निभाएगी।
Tags
कोलारस
