कैसे मिलेगा राशन, दूथ, फल एवं सब्जी आपके घर तक


कोलारस-शिवपुरी कलेक्टर ने निकाली गाईड लाईन कैसे मिलेगा घरों तक राशन। जैसा कि विदित हैं कि देश में 21 दिन तक लॉकडाउन हैं। आमजन के मन में एक बात चल रही थी कि रोजमर्रा दैनिक उपयोगी वस्तुए कैसे आऐंगी। इस संबंध में कलेक्टर शिवपुरी पीअनुग्रह ने गाईड लाईन जारी कर दी हैं। थोक सब्जी और फल मंडी सुबह 7 से 10 बजे तक खुली रहेगी। आम जनता सब्जी मंडी ना जाए,केवल ठेले वाले पहुंचें और वे पूरे शहर में घर-घर पहुचकर सब्जी बेचे। वह भी 10 बजे से 5 बजे तक, सब्जी वालो को भी कहा गया हैं कि वे मास्क लगाकर और हाथो में दास्ताने पहने एवं जनता से अपील की है कि एक घर से एक ही आदमी सब्जी के ठेले पर पहुंचे। एक ठेले पर एक ही आदमी हो। किराने की दुकाने नही खुलेगी। किराने वाले सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक हॉम डिलेवरी कर सकते हैं। दुध भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक ही डिलेवर होगा। कोरोना से बचने के लिए सभी लोग नियमो का पालन करे। प्रशासन हर स्तर पर हर नागरिक की मदद के लिए वचनवद्ध है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म