
मध्यप्रदेश में चल रही सियासी उठापटक के बीच भाजपा विधायक संजय पाठक का बड़ा बयान सामने आया है। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ से भाजपा विधायक संजय पाठक ने शनिवार को कहा कि मुझ पर बहुत दबाव है। मुझे भाजपा छोड़ने और कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के लिए कहा जा रहा है, अगर मैं ऐसा नहीं करता हूं तो मेरे और मेरे परिवार के सदस्यों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की जाएगी। मेरी जान को लगातार खतरा है। मैं मर जाऊंगा लेकिन भाजपा कभी नहीं छोड़ूंगा।
BJP MLA Sanjay Pathak: There is a lot of pressure on me. I am being asked to quit BJP&to join Congress party, if I don't do that then such actions will be taken against me&my family members. There's constant threat to my life. I will die but will never quit BJP. #MadhyaPradesh https://twitter.com/ANI/status/1236149020449374209 …
504 people are talking about this
इससे पहले मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ में प्रशासन ने संजय पाठक के रिसॉर्ट पर शनिवार को बुलडोजर चलाया। प्रशासन का कहना है कि रिसॉर्ट को धवस्त करने से पहले भूमि अतिक्रमण के खिलाफ नोटिस दिया गया था। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने रिसॉर्ट को ध्वस्त कर दिया।
संजय पाठक का कमलनाथ से मिलने से इनकार, कहा- मुझे अगवा करने की कोशिश हुई
इससे पहले भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों को खारिज कर दिया था। उन्होंने कहा था कि मैं भाजपा का हिस्सा था, मैं भाजपा का हिस्सा हूं और हमेशा भाजपा में रहूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात नहीं की है। मुझे अगवा करने की कोशिश की गई। इस राजनीतिक खेल में मुझे उम्मीद है कि मेरा अपहरण या हत्या नहीं होगा। मुझ पर बहुत दबाव डाला जा रहा है। मैं हमेशा भाजपा में रहूंगा।
Tags
मध्यप्रदेश
