फिर गरजी सरकारी JCB, दो मंजिला मकान जमीदौज,अधिकारियो पर वसूली का आरोप



खनियाधाना -  पिछोर विधानसभा के खनियाधाना नगर में सड़क चौड़ीकरण के लिए नापजोख कर पिछले महीने अतिक्रमण हटा दिए थे। अब उन्हीं जगहों पर फिर से नापजोख की गई और मंगलवार व बुधवार को अतिक्रमण हटाने के नाम पर मकान ही ढहा दिए हैं। जिससे कई परिवार बेघर हो गए हैं।

एक वृद्ध व्यक्ति ने पांच प्रशासनिक अधिकारियों पर ही पांच लाख की रिश्वत लेने के आरोप लगाए हैँ। साथ ही आरोप लगाया है कि जिन लोगों ने रिश्वत दे दी, उनके मकान बख्श दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पिछोर एसडीएम उदयसिंह सिकरवार ने खनियाधाना नगर में तहसीलदार दीपक शुक्ला, सीएमओ सहित पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आदि के साथ जाकर रेंज चौराहे से गूडर रोड की ओर एक सैंकड़ा से अधिक मकान मंगलवार और बुधवार को हटा दिए हैं। सड़क चौड़ीकरण से हजारों लोगों को फायदा होगा। लेकिन अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों ने अधिकारियों पर पक्षपात का आरोप लगाया है।

चंपालाल जैन का कहना है कि पिछले महीने नापजोख में जो हिस्सा अतिक्रमण में आ रहा था, हमने खुद हटाया था। लेकिन फिर से अतिक्रमण का नोटिस थमा दिया। जब बातचीत की तो बताया कि हम पांच अधिकारियों को एक-एक लाख रुपए चाहिए। यदि रुपए नहीं दिए तो आपका मकान तोड़ देंगे।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म