
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में क्राइम ब्रांच ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है. यह सेक्स रैकेट फर्जी तरीके से चलाए जा रहे एक क्लीनिक के अंदर चल रहा था. पकड़े गए आरोपियों में से एक TMC का नेता भी बताया जा रहा है दरअसल, पुलिस के आला अधिकारियों को एक गुमनाम चिट्ठी के जरिए फर्जी क्लीनिक के अंदर सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी जिस पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह छापा मारा और 4 महिलाओं समेत कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
पकड़े गए लोगों में से एक आरोपी ने खुद को ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बताया. भोपाल क्राइम ब्रांच ने मंगलवार सुबह बरखेड़ी इलाके के एक क्लीनिक में छापा मारकर वहां चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है बताया जा रहा है कि बाहर क्लीनिक का बोर्ड लगाकर उसके अंदर देह व्यापार का गोरखधंधा चलाया जा रहा था जिसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों को की गई थी.
Tags
मध्य प्रदेश