4 दुकानो का एक माह का किराया दुकान मालिक मदन तिवारी ने किया माफ
करीब एक माह का 60 हजार रुपये का किराया किया माफ
शिवपुरी-करैरा के प्रतिष्ठित व्यापारी एवं समाजसेवी मदन तिवारी द्वारा लोकडाउन के कारण अपनी दुकानो का किराया माफ कर दिया है तिवारी का कहना है कि पूरा देश इस समय कोविड-19 वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और पूरा देश लोकडाउन है जिसमे हमारी दुकाने भी पूर्णतः बंद है । इस कारण हम अपनी दुकानो का एक माह का किराया माफ करते है । जिन दुकानो का किराया माफ हुआ है उनमें जय बाबा मोवाईल , अंकित ज्वैलर्स , शबाना जनरल स्टोर एवं माँ सरस्वती मिल्ट्री स्टोर शामिल है । सबसे बड़ी बात यह है कि यह चारो दुकाने कच्ची गली मैन मार्केट करैरा में है । मदन तिवारी के फैसले के बाद शायद अब सभी जगह के दुकान मालिक ऐसे फैसले लेंगे जिससे लोकडाउन के समय दुकानदारो को राहत मिल सके । क्योंकि यह लड़ाई सरकार अकेले नही लड़ रही है हमे भी सरकार को इस तरह सहयोग करके मदद करना चाहिये जिससे लोकडाउन में दुकानो पर किराये का बोझ न पड़े
Tags
शिवपुरी