साउथ अफ्रीका से आकर दिल्ली के मरकज में हुआ शामिल, परिवार के 8 लोग संक्रमित

मध्य प्रदेश के खरगौन में एक परिवार के आठ लोग कोरोना से संक्रमित (Photo Aajtak)

कोरोना वायरस ने देशभर में कहर मचा रखा है मध्य प्रदेश के खरगौन में एक ही परिवार के आठ लोग में कोरोना का संक्रमण मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया. स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमित लोगों को इंदौर रेफर किया है. इनमें 13 से लेकर 75 साल तक के सदस्य शामिल हैं. इस खबर के बाद जिले को पूरी तरह से लॉकडाउन कर दिया गया है. यहां पर किसी को भी बाहर और अंदर आने की इजाजत नहीं है.

सबसे पहले इस परिवार के एक 49 साल के व्यक्ति में कोरोना संक्रमण पाया गया था. यह व्यक्ति पत्नी के साथ साउथ अफ्रीका से दिल्ली मरकज गया था और वहां से खरगौन लौटा था. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने परिवार के दूसरे सदस्य और उनके संपर्क में आए लोगों के सैंपल जांच के लिए इंदौर भेजे थे. फिर मंगलवार देर शाम जब रिपोर्ट आई उसमें परिवार के सभी 8 लोगों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया. इसी परिवार में एक महिला की मृत्यु हो चुकी है. जिनकी मृत्यु हुई है, उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है.इस घटना ने प्रशासन की चुनौती को बढ़ा दिया है अब इन सदस्यों के संपर्क में लोगों की जानकारी ली जा रही है. पूरे क्षेत्र में सर्वे का काम तेज किया जा रहा है. गौरतलब है कि जिले में धरगांव में कोरोना संक्रमण से 65 साल के व्यक्ति की मौत हो चुकी है, जबकि बड़गांव में 42 साल और असनगांव के 34 साल के युवक भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. इन सबका इंदौर में इलाज चल रहा है.

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म