कोरोना से पहली मौत, शहर आज से पूरा लॉकडाउन, बिना कारण घर से निकले तो गिरफ्तारी


कोरोना वायरस



मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना वायरस से पहली मौत हुई है। राजधानी में 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत के साथ ही राज्य में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15 हो गई। भोपाल के कलेक्टर तरुण कुमार पिथोड़े ने कहा कि हाल ही में उस व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। रविवार की रात उसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।
निजी अस्पताल के डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि वह शहर के सब्जी बाजार में एक चौकीदार के रूप में काम करता था और लंबे समय से अस्थमा से पीड़ित था। राज्य में अब तक 15 लोग इस महामारी के शिकार हुए हैं। जिनमें इंदौर में नौ, उज्जैन में दो भोपाल, खरगोन और छिंदवाड़ा में एक-एक तथा राज्य के अन्य इलाके में इस बीमारी से एक व्यक्ति की मौत हुई है। 
 
रविवार को भोपाल में कोरोना के 23 नए मरीज मिले। इन्हें मिलाकर भोपाल में कोरोना के 41 मरीज हो चुके हैं। पॉजिटिव पाए गए 23 लोगों में नौ स्वास्थ्य विभाग के अफसर और एक कर्मचारी तथा 12 तब्लीगी जमात के लोग और एक सब्जी व्यापारी का बेटा शामिल है। 

शहर से आज से पूरा लॉकडाउनगंभीर होती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार से पूरा शहर लॉक डाउन करने का फैसला किया है। दूध और दवाई की दुकानों को छोड़कर शेष सभी प्रकार की दुकानें अगले आदेश तक बंद रहेंगी। 

आदेश के अनुसार, केवल होम डिलीवरी, दूध की दुकानें और मेडिकल दुकानें ही इस लॉकडाउन में खुलेंगी। साथ ही शासकीय कार्य के लिए अतिआवश्यक सेवा मे लगे हुए सभी अधिकारियो और कर्मचारियो के वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट रहेगी। बिना कारण घर से निकले तो गिरफ्तारी भी हो सकती है। यदि आप दूध लेने भी जा रहे हैं तो पैदल ही जाना होगा। यदि वाहन लेकर निकले और पुलिस ने रोक लिया तो केस दर्ज किया जा सकता है। ये लॉकडाउन नौ अप्रैल तक जारी रहेगा। इसके बाद अफसर लॉकडाउन के नतीजों का रिव्यू करेंगे, इसके बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा।

भोपाल में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 50 हुएभोपाल में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के नौ और मामले सामने आने के बाद यहां संक्रमित कुल लोगों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है। इनमें से सात मरीज स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और अधिकारी हैं।

प्रदेश के जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार को नौ और लोगों की जांच के बाद वे कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। भोपाल में इस महामारी के मरीजों की संख्या बढ़कर 50 हो गई है।

पिछले एक सप्ताह में प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव सहित दो आईएएस अधिकारी कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के कुछ अन्य कर्मचारी और अधिकारी भी संक्रमित पाए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म