कोलारस परगने के लोग शनिवार-रविवार को घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे


कोलारस- देश भर में 14 अप्रैल की मध्य रात्रि तक लॉक डाउन के बीच अपने घरों में कैद है। इस बीच सुबह के समय सुबह 7 बजे से 11 बजे के बीच लोगो को घर के बाहर निकलकर आवश्यक सामग्री खरीदने की छूट मिली हुई है। तथा दिन के समय जिन लोगो को पास जारी किये गये है। वह लोग घर से बाहर निकलते है। जिसको लेकर गुरूवार को कोलारस एसडीएम द्वारा आदेश जारी किया गया है। जिसके तहत शनिवार एवं रविवार को कोलारस परगने के लोग पूर्ण लॉक डाउन में रहेगे। जिसके लिये कोलारस एसडीएम द्वारा परगने के सभी थानों को आदेश का पालन करने का पत्र जारी कर दिया है। यानि की शनिवार एवं रविवार को मेडीकल,गैस एजेंसी,दूथ जैसी आवश्यक दुकानों को छोड कर शेष सभी दुकानें सुबह से लेकर देर रात्रि तक बंद रहेगी। साथ ही जिन लोगो को पास जारी किये गये है। वह भी घर के बाहर शनिवार एवं रविवार को नहीं निकल पायेगे। कुल मिला कर किराना,सब्जी,फल, दवाईयों के नाम पर सुबह के समय मिलने वाली छूट का लाभ दो दिन तक नहीं मिलेगा। यदि कोई व्यक्ति सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश का उलघन करता पाया जाता है। तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्घ पुलिस द्वारा धारा 188, 151 सहित अन्य धाराओं में पुलिस द्वारा हवालात में बंद किया जायेगा।  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म