बैंक की तीन महीनों की क़िस्त आगे बढ़ाने के लिए फर्जी मेसेज देकर ओटीपी मांग रहे धोखेबाज


नई तकनीकी से धोखेबाजों द्वारा साइबर धोखाधड़ी की जा रही 
बैतूल-  लॉक डाऊन के दौरान सभी काम काज बन्द है लोग भी अपने अपने घरों में ही है जिससे पैसों की भी तंगी हो रही है ऊपर से बैंकों की ईएमआई की चिंता थी लेकिन लॉक डाऊन को देखते हुए सभी बैंकों ने तीन महीनों तक ईएमआई बढ़ा दी गई है 
तीन महीनों की क़िस्त आगे बढ़ाने के नाम पर साइबर धोके बाजों ने बैंक के उपभोक्ताओं को मोबाइल पर ओ टी पी मांगने का नया फार्मूला अपनाया है और एक मैसेज भेज रहे है जिसमे लिखा है आपकी तीन महीनों की बैंक क़िस्त आगे बढ़ना है तो अपने मोबाइल पर आए ओ टीपी नम्बर बताएं और खाते से राशि निकाल ली जा रही हैं|
बैतूल बाजार के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक रूपेश मालवीय ने सभी उपभोक्तताओं से अपील की है कि अभी बैंकों ने अपने उन उपभोक्तता जिन्होंने लोन लिया है उनकी तीन महीनों तक कि क़िस्त आगे बढ़ा दी है  इस प्रक्रिया को जारी करने के लिए किसी प्रकार कोई मेसेज नही दिए जा रहे है यदि ऐसा कोई भी मेसेज आपको आता है और ओटीपी नम्बर पूछा जाता है तो बिल्कुल नही बताएं अन्यथा साइबर धोखेबाज आपका पैसा निकाल लेंगे इस लिए सावधानी बरतें|

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म