कोलारस-शुक्रवार की सुबह 9 बजे देश के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रविवार 5 अप्रैल को सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन कर रात्रि 9 बजे से 9 मिनिट तक सम्पूर्ण देश वासियों से घरों की सम्पूर्ण लाईट बंद कर घर के आगे दीपक जलाकर लॉकडाउन का समर्थन करने तथा कोरोना को हराने का अनुरोध देश वासियों से किया था उसी क्रम में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी सतीश चौहान द्वारा पुलिस के बाहन से अनाउंसमेंट कराकर कोलारस नगर वासियों को सूचना देकर कहां गया कि रविवार को 5 अप्रैल को सुबह 6 बजे से यानि की सूर्य उदय से लेकर रात्रि 09 बजे तक कोलारस नगर में पूर्ण लॉक डाउन यानि की कफ्र्यू जैसा माहौल रहेगा। कोई भी व्यक्ति किसी भी कार्य से घर से बाहर नहीं निकलेगा। यदि कोई लॉक डाउन का उल्लाघन करते हुये पाया जाता है। तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की पुलिस द्वारा शख्त चैतावनी दी गई है। कुल मिलाकर देश के प्रधान मंत्री मोदी जी द्वारा रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन करने का जो अनुरोध किया गया। उसका प्रशासन द्वारा रविवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक शक्ति से पालन कराया जायेगा। यहां तक की सब्जी,दूथ,किराना जैसी सामग्री भी लेने की अनुमति नहीं होगी। और नहीं कोई व्यक्ति बाहर आ जा सकेगा। केवल गम्भीर बीमार व्यक्ति हेल्प लाईन नं. पर फोन लगाकर स्वास्थ्य सेवा का लाभ लेने की छूट रहेगी।
Tags
कोलारस