कोलारस - कोलारस अनुविभागीय क्षेत्र के लुकवासा चौकी अंतर्गत आने वाले ग्राम पूरण खेड़ी मंदिर के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध में मारी टक्कर मौके पर ही मौत जानकारी देते हुये लुकवासा चौकी प्रभारी ने बताया की यह घटना बुधवार -गुरूवार की मध्य रात्रि की बताई गई। मृतक अज्ञात है जिसकी उम्र करीब 55 साल है। लुकवास चौकी प्रभारी द्वारा मृतक का कोलारस सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर वृद्घ मृतक का पीएम कराया गया। जानकारी के अनुसार ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि मृतक वृद्घ का दिमागी संतुल्न सही नहीं था। अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है मृतक धोती कुर्ता पहले हुआ था। और जिसके पास से पुलिस को एस बीडी एवं एक गिलास पाया गया। ग्रामीणों से पूछताछ में जानकारी मिली की वृद्घ का दिमागी संतुलन सही नहीं था। वृद्घ यह वह घुमता फिरता रहता था। जिसके कारण अभी तक मृतक वृद्घ की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
Tags
कोलारस