बिना कोई ठोस कारण के घर से बाहर न निकले- एसपी
अत्यंत जरूरत के समय डायल १०० को कर सकते है सूचित
शिवपुरी-लॉक डाउन के दौरान शहर के लोग सुबह निर्धारित समय पर अपने खाने-पीने का सामान लें, इसके बाद केवल मेडीकल इमरजेंसी में ही घर से बाहर आए। अकारण घर से बाहर निकलने पर आप तो खुद असुरक्षित होंगे, बल्कि अन्य लोगो को भी इस बीमारी से ग्रसित कर सकते है। यह बात एसपी राजेश सिंह चंदेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए कही। एसपी ने आगे बताया कि अगर मेडीकल इमरजेंसी में आप बाहर आकर दवाई नही ले सकते तो आप डायल १०० पर या पुलिस के निर्धारित नंबरो पर सूचना दे सकते है। पुलिस आपके घर पर आकर आपकी मदद करेंगी। एसपी ने कहा कि इस विपरीत समय में सभी का सहयोग जरूरी है, बिना आमजन के सहयोग के यह लॉक डाउन संभव नही है।
Tags
शिवपुरी
