कोलारस- कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को लेकर ग्रामीण जन भी सजग दिखाई दे रहे हैं और वह स्वयं ही गांव में सैनिटाइजेशन का छिडक़ाव करने में जुटे हुए हैं कहीं-कहीं ग्राम पंचायतें भी सहयोग कर रही हैं। जिनमें सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक भी ग्रामीण जनों को समझाईस दे रहे हैं। इसी तरह कोलारस जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत राजगढ़ में सोमवार की दोपहर ग्रामीण जनों ने कोरोना जैसे खतरनाक वायरस के संक्रमण को रोकथाम के लिए गांव में प्रत्येक घर, गलियों, सडक़ों, मकानों पर कोरोना महामारी से बचाव हेतु सैनिटाइजर का छिडक़ाव स्वयं ग्रामवासियों ने किया उनके साथ में पूर्व मंडी डायरेक्टर पहलाद सिंह यादव एवं ग्राम राजगढ़ के युवा गोपाल वत्स, उपेंद्र चौहान, विपिन शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, तरुण बैरागी, धर्मेंद्र बैरागी, रामबाबू शर्मा, गौरी शंकर शर्मा, आशीष शर्मा सहित गांव के अनेक युवाओं ने प्रत्येक घरों पर जाकर सैनिटाइजर का छिडक़ाव स्वयं किया।
Tags
कोलारस
