कोलारस- कोलारस विधानसभा मुख्यालय पर सोमवार की शाम करीब 6 बजे के बाद कोलारस थाना प्रभारी सतीश चौहान द्वारा बीते 22 मार्च से जारी कफ्र्यू एवं लॉक डाउन के पालन करने में कोलारस नगर के लोगो को विशेष सहयोग मिलने पर सोमवार की शाम कोलारस पुलिस थाने से होते हुये। धर्मशाला रोड,सदर बाजार में कोलारस थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मी सोसल डिस्टेन्स का पालन करते हुये। जब लोगो के बीच पहुंचे तो जनता ने भी पुलिस अधीक्षक एवं कोलारस एसडीओपी के नेत्रत्व में चलाये जा रहे लॉक डाउन के पालन कराने में पुलिस की सराहनीय भूमिका के लिये कोलारस थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों का कोलारस नगर के लोगो द्वारा सोसल डिस्टेन्स एवं धारा 144 का पालन करते हुये पुलिस के आभार दौरे का फूल मालाओं के साथ साथ जगह-जगह भव्य स्वागत् हुआ।
Tags
कोलारस