कोलारस -कलेक्टर के आदेश पर एवं एसपी राजेश सिंह चंदेल के निर्देश पर कोलारस एसडीओपी अमरनाथ वर्मा एवं थाना प्रभारी सतीश चौहान के निर्देशन में नगर के सभी मार्गों पर पुलिस मुस्तैदी से तैनात रही। कोरोना जैसी महामारी धमने का नाम नहीं ले रही है। जिससे पूरे देश में कोरोना के बडते मरीजों को देखते हुये। प्रधानमंत्री द्वारा सम्पूर्ण देश भर में 22 मार्च से लॉक डाउन का क्रम जारी है। इस बीच देश के प्रधान मंत्री के द्वारा रविवार को 9 बजे 9 मिनिट तक दीपक जलाने के निर्देश को लेकर रविवार को सुबह 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक सम्पूर्ण लॉक डाउन रहा। इस बीच कोलारस नगर सहित ग्रामीण अंचलों में भी पुलिस तैनात रही पूरे नगर सहित ग्रामीण अंचलों में शान्ति का माहौल रहा लोगो ने प्रधानमंत्री के दिये गये निर्देशों का सम्मन किया और रात्रि 09 बजे नगर में लोगो ने प्रधानमंत्री मोती के आव्हान पर घर-घर 09 मिनिट से ज्यादा समय तक दीप जलाये साथ ही अपने घरों की लाईट बंद रखी। साथ ही लोगो द्वारा प्रधानमंत्री मोदी ने आव्हान का सम्मान करते हुये। लोग सुबह से ही अपने घरों से बाहर नहीं नजर आये।
Tags
कोलारस