शिवपुरी एवं पिछोर में दो कोरोना पाॅजीटिव मिले, कुल संख्या हुई 10




शिवपुरी जिले में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जिले में अब पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। पूर्व में मरीजों की संख्या 8 थी जिसमें से 4 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौट चुके हैं, वहीं मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है जिससे मरीजों की संख्या 10 हो गई है। खासबात यह है कि दोनों ही बॉम्बे से लौटकर आए हैं महिला कमलागंज क्षेत्र की रहने वाली है जिसकी ससुराल बॉम्बे में है जबकि पुरुष पेशे से ट्रक ड्रायवर है जो पिछोर का रहने वाला है। यहां बता दें कि अभी तक जिले में सभी कोरोना पॉजीटिव आने वाले लोग जिले से बाहर से आए हुए हैं यह सुखद बात है।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म