
चीन के वुहान शहर से फैले कोरोना वायरस से निपटने के लिए मोदी सरकार में एक बार फिर से लॉकडाउन बढ़ा दिया है. लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है, जिसके मुताबिक लॉकडाउन तीन फेज में खुलेगा. पढ़िए शनिवार शाम की पांच बड़ी खबरें.
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है. लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है. कंटेनमेंट जोन के बाहर सरकार की ओर से चरणबद्ध तरीके से छूट दी गई है. गाइडलाइंस के मुताबिक, लॉकडाउन तीन फेज में खुलेगा. सरकार ने पहले फेज के तहत 8 जून से धार्मिक स्थल, होटल, सैलून, रेस्टोरेंट खोलने की इजाजत दे दी है. हालांकि सरकार ने शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी है. बता दें कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश फिलहाल लॉकडाउन के दौर से गुजर रहा है.
कोरोना वायरस से निपटने के लिए देश में एक बार फिर से लॉकडाउन लागू कर दिया है. लॉकडाउन 5.0 की गाइडलाइंस सरकार ने जारी कर दी है. ये गाइडलाइन्स एक जून से 30 जून तक के लिए जारी रहेंगी. नए दिशानिर्देशों के मुताबिक रात का कर्फ्यू जारी रहेगी. जो जरूरी चीजें हैं, उनके लिए कोई कर्फ्यू नहीं रहेगा. रात को 9 बजे से सुबह 5 बजे तक अब नाइट कर्फ्यू रहेगा. अभी तक यह शाम 7 से सुबह 7 बजे तक था. स्कूल-कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान खोले जाने पर फैसला सरकार बाद में लेगी. मंदिर-मस्जिद-गुरुद्वारा-चर्च खोल दिए जाएंगे.
ई-एजेंडा में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक बार फिर साफ किया कि बिहार में विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. बीजेपी वहां अकेले चुनाव नहीं लड़ेगी. नीतीश कुमार वहां एनडीए के नेता होंगे. मोदी सरकार की आलोचनाओं को लेकर नड्डा ने कहा कि सरकार आलोचनाओं को सकारात्मक तौर पर लेती है और उसी हिसाब से अपने फैसलों में सुधार भी करती है. कोरोना संकट के बीच कामकाज के बदलते तौर तरीकों को लेकर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कोरोना के साये में हम काम करने के लिए तैयार हैं.
कोरोना का कहर जारी है. दिल्ली एयरपोर्ट से शनिवार को मास्को जा रही एअर इंडिया की एक फ्लाइट को बीच से उस समय वापस लौटना पड़ा, जब पता चला कि उस फ्लाइट का पायलट कोरोना संक्रमित है. फ्लाइट को रास्ते में से ही दिल्ली वापस बुला लिया गया. दरअसल, शनिवार सुबह दिल्ली से मॉस्को के लिए रवाना हुई एक फ्लाइट पर सवार पायलटों में से एक पायलट कोरोना संक्रमित पाया गया है. इसके बाद फ्लाइट को वापस लौटाने का निर्णय लिया गया. फ्लाइट निकलने से पहले पायलट की कोरोना की जांच की जाती है. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एक बयान में कहा है कि जांच के लिए आदेश दे दिए गए हैं.