रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन के आदेश उपलब्ध न होने के कारण भ्रंम का माहौल


कोलारस- रविवार 3 मई को शिवपुरी जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन करने तथा सोमवार से ग्रीन जॉन शिवपुरी जिले में राहत मिलने की खबर शनिवार को दिन भर चर्चा का विषय बनी रहीं कुछ फेस बुकिया पत्रकारों ने भी रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन की सूचना भी फेस बुक पर डाल दी किन्तु आदेश को लेकर जब प्रशासनिक अधिकारी से चर्चा की गई तो कुछ के पास आदेश की कॉपी न होने की बात कही तो कुछ के फोन रिसीव नहीं हुये। कुल मिलाकर 3 मई रविवार को जिले में सम्पूर्ण लॉक डाउन का आदेश मीडिया से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों के पास उपलब्ध न होने के कारण रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन की स्थिति स्पष्टï नहीं हो पाई।
इनका कहना है। 
मेरी एसडीएम कोलारस से बात हुई थी। उन्होंने सुबह 9 बजे तक दूथ एवं कुछ आवश्यक क्षेत्रों में राहत देने की बात कही थी। तथा रविवार को सम्पूर्ण लॉक डाउन रहेगा। ऐसा उन्होंने बताया था। किन्तु आदेश की कॉपी तो अभी मेरे पास उपलब्ध नहीं है। यदि उपलब्ध हो जायेंगी तो में आपको बता दूंगा। किन्तु चर्चा के आधार पर रविवार को सुबह 09 बजे तक आवश्यक सामग्री को छोडकर सम्पूर्ण लॉक डाउन की जानकारी मुझे है। 
अमरनाथ वर्मा एसडीओपी कोलारस 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म