लाॅक डाउन बढने के बाद भी नहीं टलेगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंगलवार को ही होगा शपथग्रहण ।



लॉक डाउन संपूर्ण भारतवर्ष में 17 मई तक किया गया , एवं भारतवर्ष के विभिन्न जिलों को रेड, ग्रीन,एवं ऑरेंज जॉन में नए सिरे से परिभाषित किया गया , इस घोषणा के साथ ही यह अनुमान लगाया जा रहा था की 5 तारीख अर्थात मंगलवार को होने वाले मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण को टाला जा सकता है ।  परंतु विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्रिमंडल विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को शाम को 5:00 बजे होना लगभग तय हो चुका है । 
22 मंत्री एक साथ लेंगे शपथ ।
संगठन सूत्रों के अनुसार इस बार अंतिम एवं द्वितीय गाए जाने वाले मंत्रिमंडल शपथ ग्रहण समारोह में लोक डाउन नियम का पालन करते हुए 22 मंत्री एक साथ शपथ लेंगे । जिसमें सिंधिया समर्थक संभावित सभी मंत्रियों सहित अन्य भारतीय जनता पार्टी के मंत्री अर्थात राज्यमंत्री एवं  कैबिनेट मंत्री शपथ लेंगे ।
देर रात तक विभाग बांट दिए जाएंगे ।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को ही देर रात तक शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात समस्त मंत्रियों को अपने-अपने विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा । विभागों के बंटवारे में कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री के साथ साथ स्वतंत्र प्रभार की परंपरा पूर्व अनुसार तय की जा रही है । जिसमें विशेष रूप से सिंधिया समर्थक मंत्रियों को विशेष दर्जा दिया जा रहा है ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म