विधायक प्रतिनिधि सडैया के पूज्य पिता का दु:खद निधन, लोगो ने की शोक सम्वेदना व्यक्त


कोलारस-कोलारस के मेडिकल स्टोर संचालक पराग सडैया एवं भाजपा विधायक प्रतिनिधि राम सडैया के पूज्य पिता स्व. प्रियाशरण सडैया (कृषि विस्तार अधिकारी)का गुरूवार-शुक्रवार  की मध्य रात्रि को ह्रदय गति रुक जाने के चलते करीब 11 बजे दु:खद निधन हो गया। जिनकी अंतिम यात्रा कोलारस राम जी के बडे मंदिर के पीछे निवास स्थान से शुक्रवार की सुबह कोलारस के मुक्तिधाम की ओर रवाना हुई। कोलारस में कृषि विभाग के कृषि विस्तार अधिकारी के रूप में अपनी सेवायें देते हुये। प्रीयाशरण सडैया ब्राह्रालीन हो गये। सडैया जी का अस्थि संचय रविवार की सुबह करीब 8 बजे कोलारस के भडौता मार्ग स्थित मुक्तिधाम पर रखा गया है। लॉक डाउन एवं धारा 144 के चलते लोगो की अधिक भीड जमा न हो इस लिये परिजनों ने रिस्तेदारों से कम से कम संख्या में शासन के निर्देश अनुसार आने का अनुरोध किया। कृषि विस्तार अधिकारी प्रियाशरण सडैया जी के दु:खद निधन पर अनेक लोगो ने शोक संवेदना व्यक्त की है। शोक व्यक्त करने वालों में रामेश्वर भार्गव, सरदार गुढ़ावाले, घनश्यम पाठक, मुकेश पाराशर, अवधेश खैमरिया, हरीश भार्गव, विशोक व्यास, डॉ.राजकुमार गुप्ता, सुनिल गुप्ता विजरौनी वाले, राजेश मित्तल, दिनेश गुप्ता, डॉ. राजेश भार्गव, दीपक गौड़, रोहित गर्ग, किशन यादव, रामबाबू शिवहरे, जेपी शर्मा, राजकुमार श्रीवास्तव, वद्री प्रशाद वर्मा, राजकुमार भार्गव सहित अनेक लोगो ने प्रियाशरण सडैया जी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त ही है। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म