बडी बहन के देवर द्वारा भाभी की बहन के साथ किया बलात्कार मामला दर्ज

BALTKAR - यसरी आफ्नै दाजुले गरे बहिनीको ...

बहनोई के भाई द्वारा भाभी की बहिन से बलात्कार

फरियादिया और आरोपी, दोनों पुलिस वाले

ग्वालियर - महानगर के बहोड़ा पुर थाने में एक महिला आरक्षक ने अपनी बड़ी बहन के देवर के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया है। अब वह शादी करने से मुकर रहा है। आरोपित भी सिपाही है और मुरैना जिले में है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी है। मूल रूप से भिंड निवासी महिला आरक्षक ट्रेनिंग के बाद ग्वालियर के बहोड़ापुर स्थित पंचवटी कॉलोनी में किराए से रहती है। पीडि़ता की बड़ी बहन का देवर भी पुलिस विभाग में  है, उसकी पोस्टिंग मुरैना में है।
रिश्तेदार होने के कारण दोनों का एक-दूसरे का  आना-जाना था और पसंद भी करते थे। महिला आरक्षक ने बताया कि आरोपित उससे मिलने के लिए रूम पर भी आता-जाता था। आरोपित ने मौका पर पाकर उसके साथ जबरन गलत काम किया। इसका प्रतिरोध करने पर उसने बताया कि वह उससे शादी कर लेगा। लेकिन अब शादी करने से मुकर रहा है। इस पर बहोड़ा पुर थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। पता चला है कि मामला रिश्तेदारी का होने के चलते सजातीय लोगों द्वारा फरियादिया और आरोपी, दोनों को समझाईश दिए जाने के प्रयास तेज हो गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म