सिंधिया के गुमशुदगी के पोस्टर लगाने वाले पर हुई एफआईआर दर्ज


ग्वालियर - मध्यप्रदेश में अप चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते ही राजनीतिक घटनाक्रम भी तेज हो गए क्योंकि उपचुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल से 16 सीटों पर चुनाव लड़ा जाना है ऐसे में कांग्रेस भाजपा सहित सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी हलचल बढ़ा दी है इस बीच रविवार की सुबह शहर के महल गेट, गस्त का ताजिया एवं अन्य स्थानों पर सिंधिया की गुमशुदगी के पोस्टर देखने को मिले यहां बता दें कि कमलनाथ सरकार से असंतुष्ट पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस की सरकार को गिराने में अहम भूमिका निभाई गई थी और उनके 20 से अधिक समर्थक मंत्री विधायकों द्वारा इस्तीफा दे दिया गया था। ऐसे में वर्तमान में कांग्रेसी नेताओं द्वारा सिंधिया को लगातार टारगेट किया जा रहा है
 महल के गेट पर भी पोस्टर लगाए गए हैं। जिसमें लिखा है कि तलाश गुमशुदा जनसेवक की। इसमें लिखा है कि वे कांग्रेस में रहकर जनसेवा नहीं कर पा रहे थे। जो कोरोना महामारी के समय मजदूरों की आवाज नहीं उठा सके। जिन्हें रोड पर उतरने का शौक था वे आज गुमशुदा हैं। पोस्टर में सिद्धार्थ सिंह राजावत का नाम और मोबाइल नंबर लिखा है और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तलाश करने वाले को 5100 रुपए का ईनाम देने की बात भी लिखी है। कहा जा रहा है कि भाजपा में शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर नहीं आए हैं।


सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता और सिंधिया समर्थक वहां पहुंचे और पोस्टर निकाले। सिंधिया समर्थकों का कहना है कि लॉकडाउन के बाद वे लगातार लोगों के संपर्क में हैं और रोज करीब 100 लोगों से फोन पर बात कर उनका हालचाल जान रहे हैं। इसके पहले कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाए थे कि ज्योतिरादित्य सिंधिया संकट की इस घड़ी में लोगों के बीच नहीं पहुंचे।

-ज्योतिरादित्य सिंधिया के लापता वाले पोस्टर लगाने बालो पर हुई FIR.
- BJP की शिकायत पर झांसी रोड थाना में हुई FIR.
- पोस्टर लगाने बाले कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सिद्धार्थ सिंह राजावत सहित अन्य पर FIR.
- कांग्रेसियों ने लागए थे भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गुमशुदगी.
- पोस्टर लगाने वाले कॉंग्रेसियों पर कार्रवाई के लिये BJP ने की पुलिस से शिकायत.
- शिकायतकर्ता मोहित जाट व राहुल गोयल ने इस मामले में झाँसी रोड थाना पुलिस को लिखित दिया था आवेदन.
- मौक़े पर भाजपा ज़िलाध्यक्ष कमल माखीजानी सहित आदि कार्यकर्ता रहें मौजूद

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने

संपर्क फ़ॉर्म